शिवम की अन्तिम संस्कार में हथकड़ी न खोलने पर 5 पर गिरी गाज
ललितपुर। मोहर बनाने वाले लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा उत्पीड़न से आजिज आकर आत्महत्या करने के मामले में जांच अधिकारी कमलेश कुमार यादव के बादकां0 विवेक राठौड़ थाना कोतवाली को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक़ ने मृतक लक्ष्मीनारायण के परिजनों से उचित बर्ताव न करना , शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर, विभागीय कार्यवाही प्रचलित की है । वहीं पैरोल पर जेल से लाने वाले पुलिस गारद के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी है। बताते चले कि पिता के अंतिम संस्कार के दौरान शिवम राठौर को हथकड़ी लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। यह मामला सोशल मीडिया समेत, मीडिया में चर्चाओं में छाया रहा। पुलिस अधीक्षक ने गारद के पांच पुलिसकर्मियों,उ0नि0 सुरेश कुमार .हे0कां0 प्रदीप कुमार.हे0कां0 श्याम सुन्दर.कां0 अंकित द्विवेदी
.कां0 विशिख सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।लक्ष्मी नारायण राठौर आत्म हत्या में एस आई के बाद कांस्टेबिल निलंबित, शिवम की अन्तिम संस्कार में हथकड़ी न खोलने पर 5 पर गिरी गाज
- Advertisement -

आप की राय
Related news

