ललितपुर-श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहें सवा पांच करोड पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्रमहायज्ञ आयोजन में सावन के अंतिम सोमवार को भोले का सहस्त्रधारा महारूद्राभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड पडा।चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज के सानिध्य में सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।जिसमें कई संतों ने भाग लिया।इसके अलावा जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर धर्मलाभ लिया। सावन सोमवार को श्रद्धालुओं ने 45 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया।वहीं प्रातःकालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया।पूजन व महारूद्राभिषेक प्रधान यजमान हरीशंकर साहू ने किया।तत्पश्चात श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कथा सुनाते हुये चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि ने कहाकि भगवान भोलेनाथ की महिमा अपारहैं।भगवान शिव के महामृत्युजंय के जप से मनुष्य के हर संकट का नाश होता हैं।क्योंकि महामृत्युजंय मंत्र के प्रत्येक अक्षर में भगवान भोलेनाथ का वास हैं।मंत्र की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहाकि हम भगवान शंकर की पूजा करते हैं,जिनके तीन नेत्र है जो प्रत्येक श्वास मे हैं, जीवन में शक्ति का संचारकरते है, जो सम्पूर्ण जगत का पालन-पोषण अपनी शक्ति से कर करते है उनसे हमारी प्रार्थना है कि वे हमे मृत्यु के बंधनो से मुक्त कर दे, जिससे हमे मोक्ष की प्राप्ति हो जाए, इस आराधना के पश्चात् व्यकित जन्म-मृत्यु के बन्धनो से सदा के लिए मुक्त हो जाता हैं , तथा आपके चरणों की अमृतधारा का पान करते हुए भवसागर से पार होता हैं।इसलिए व्यक्ति को भोलेनाथ के महामृत्युजंय महामंत्र का जाप करना चाहिए।उन्होंने कहाकि भगवान शिव भोलेनाथ हैं।भोलेनाथ उन्हें इसलिए कहते हैं किभगवान शंकर को “भोलेनाथ” की उपाधि इस कारण मिली कि वह स्वभाव से बेहद भोले हैं! भगवान शंकर जी को रूद्र देवता के रूप मे जाने जाते है जो अगर एक बार गुस्सा हो जाएं तो प्रलय आ जाता है लेकिन यह शंकर जी का ही रूप है जो मात्र जलऔर बेलपत्र से प्रसन्न होकर भक्त की सभी तरह के मनोकामनायें पूर्ण करते हैं।इसलिए ब्रह्माड के सभी जीव भोलेनाथ की आराधना करते हैं।क्या देव,क्या दानव सभी भगवान भोलेनाथ की आराधना कर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं।तत्पश्चात महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान जगदगुरू कृष्णगिरि,प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले,विजय जैन कल्लू,अनूप मोदी,टिंकल हुण्डैत,अश्विनी पुरोहित,,राहुल शुक्ला,डाॅ अनूप श्रीवास्तव,डाॅ रानी श्रीवास्तव,कृपाशंकर व्यास,राजू यादव,गिरीश कुमार खरे,शत्रुधन यादव,दिनेश पाठक,मनीष कुमार दुबे,बाबा हीरानंद गिरी,संतोष साहू,रामकृपाल गुप्ता,लक्ष्मीनारायण साहू आदि उपस्थित रहें।*************************शहर में आज धूमधाम से निकलेगी भोले की विदाई यात्रासवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के समापन के अवसर 26 अगस्त बुधवार को शहर में भोले की विदाई यात्रा निकलेगी। भोले की विदाई श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम से प्रारंभ होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सावरकर चौक होते हुए सुम्मेरा तालाब पर समाप्त होगी। यात्रा में भाग लेने के लिए देश के कई हिस्सों से महामंडलेश्वर आ रहें हैं।जहां भगवान की महाआरती की जायेगी।



