Friday, February 20, 2026

बजाज फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी केस में मोहर बनाने वाले की गिरफ्तारी, व्यापारी के पिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने शव रख लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

- Advertisement -

ललितपुर। बजाज फाइनेंस में करीब पौने 2 करोड़ के फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने फर्जी तरीके से मोहर बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को जेल भेजा था। इसके बाद शनिवार को व्यापारी लक्ष्मी नारायण राठौर ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले स्थित गायत्री लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की जेब से दो प्रार्थना पत्र भी बरामद हुए थे।

अब परिजन पुलिस पर आरोप लगाते हुए व्यापारी का शव ईलाइट चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, वहीं पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच गए है और परिजनों को समझने का प्रयाय कर रहे है।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news