
नन्हे-मुन्हे बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
ललितपुर। बचपन प्ले स्कूल एवं एजुकेशन प्लस पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर तरफ तेरा जलवा – भारतीय सशक्तिकरण का प्रदर्शन विषय पर बचपन और एजुकेशन प्लस के छात्रों द्वारा शानदार प्रस्तुतिया दी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रगान गाकर सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता एवं महात्मा गांधी जी छात्रों के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रबंधक स्वप्निल बरया ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों आजादी का अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि एक विद्यालय का कर्तव्य केवल छात्रों को साक्षर या शिक्षित बनाना ही नहीं है, बल्कि एक स्कूल, एक शिक्षक या समाज के रूप में हमारी प्राथमिकता ऐसे चरित्रों का निर्माण करना है जो दूसरों को राष्ट्र निर्माता बनने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम को तीन भागों में प्रदर्शित किया गया। जिसमें पहले भाग में बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों, पौराणिक कथाओं, स्वतंत्रता सेनानियों, महान नेताओं, वैज्ञानिकों और खिलाड़ियों की भूमिकाएँ निभाईं। कार्यक्रम में सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दूसरे भाग में बच्चो ने ‘द इंडियन्स प्राइड आर्ट गैलरी में हमारे राष्ट्र के गौरव, तिरंगे और अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रदर्शित किया। इस गैलरी में बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित चित्र पूरे स्कूल में प्रदर्शित किए गए हैं। छात्रों ने इस गैलरी को प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट प्रयास किया है। यह प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण थी। तीसरे और आखिरी भाग में बच्चों महान भारतीय सशक्तिकरण की प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में महान भारतीय राजनेताओं, प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग के वैज्ञानिकों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, भारत रत्न विजेताओं, परवीर चक्र विजेताओं को प्रस्तुत चार्ट अथवा मॉडल द्वारा एवं उनका वेश धारण करके प्रस्तुत किया। महान भारतीयों और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें मिले सम्मान के बारे में जानना एक रोमांचक अनुभव था। यह एक और उपलब्धि थी, जहाँ बच्चों ने भारतीय विकास और सशक्तिकरण के नायकों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुनंदा बरया, सुषमा बरया, राकेश बरया, सत्येंद्र जैन, अनुभव नायक, डॉ दीपक जैन( डेंटिस्ट) विनय सिन्हा, डॉ शैलेन्द्र जैन, अविनाश मयूर, मोहम्मद नसीब(लकी), बलजीत सिंह सलूजा एवं समस्त अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जैन ने किया। निर्देशन श्रृष्टि जैन ने किया। शिक्षिका प्रतीक्षा गुर्जर, निधी पाराशर, रखी गुप्ता, महक जैन, अनीता शर्मा, शिल्पी सिन्हा, श्रृष्टि जैन आदि का विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्वेता बरया ने सभी का अभिवादन किया और कहा कि सभी छात्रों की ऊर्जा और उत्साह भविष्य के राष्ट्र निर्माताओं की तरह है। उन्होंने अभिभावकों को अभिवादन किया और कहा कि आपके सकारात्मक प्रयासों से आपके बच्चे सितारों की तरह चमकेंगे। उन्होंने अपनी पूरी टीम को इस शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी।


