
5639 कुन्तल के सापेक्ष मात्र 3300 कुन्तल की दी एफसीआई को डिलीवरी
27 मई को जिला प्रबंधक पीसीएफ के निरीक्षण में हुआ खुलासा समिति पर 2329 कुन्तल गेंहू बकाया
वायरल वीडियों में समिति के बाहर खड़े है ट्रक, सचिव नही दे रहे है गेंहू की डिलीवरी
ललितपुर। मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में वीपैक्स थनवारा केन्द्र पर किसानों से जो हजारों कुन्तल गेंहू क्रय किया गया है उस गेंहू को भारतीय खाद्य निगम के पास जमा नही कराया गया। अपितु बाजार में बेंच दिया गया। क्योंकि मूल्य समर्थन योजना में एमएसपी से अधिक मूल्य बाजार में चल रहा है। जानकारी मिली है कि केन्द्र पर अब तक 5639 हजार कुन्तल गेंहू क्रय किया गया। जबकि मात्र 3300 कुन्तल गेंहू ही एफसीआई के पास जमा कराया गया है।
मूल्य समर्थन योजना वर्ष 2025-26 में गेंहू के क्रय करने के लिए थनवारा की वीपैक्स सोसायटी को गेंहू क्रय केन्द्र बनाया गया था। सहकारी संस्था द्वारा गेंहू की खरीद प्रारंभ कर दी गयी और लगभग 6 हजार कुन्तल गेंहू क्रय कर लिया गया था। लेकिन जब गेंहू को भारतीय खाद्य निगम में डिलीवरी देने का समय आया तो वीपैक्स के सचिव द्वारा सम्पर्ण गेंहू के डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम को नही दी जा रही है। हैंडलिंग ठेकेदार के ट्रक गोदाम पर गेंहू उठाने के लिए जा रहे है परन्तु उन्हे डिलीवरी नही दी जा रही है। इस संबंध में एक वीडियों भी वायरल हो रहा है जिसमें ट्रक चालाक गेंहू भरने के लिए खड़े हुए है परन्तु सचिव द्वारा गेंहू की डिलीवरी देने से मना किया जा रहा है।
जानकारी मिली है कि वीपैक्स संस्था द्वारा मूल्रू समर्थन योजना के अन्तर्गत अब तक लगभग 5639 कुन्तल गेंहू एमएसपी पर क्रय किया गया है परन्तु केवल 3300 कुन्तल गेंहू की डिलीवरी ही भारतीय खाद्य निगम को दी गयी है। शेष गेंहू सोसायटी के गोदाम से गायब है। संस्था के भ्रष्ट सचिव द्वारा काफी उच्च दरों पर उस गेंहू को बाजार में बेंच दिया गया। इसलिए डिलीवरी देने से मना किया जा रहा है। इस संस्था के सचिव पर पूर्व में ही भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके है। लेकिन सहकारिता विभाग के अधिकारियों की सांठ-गांठ से चार्ज लेने में सफल हो जाता है। 27 मई को जिला प्रबंधक आनंद कुमार सिंह द्वारा क्रय केन्द्र थनवारा का निरीक्षण किया गया तो उस दौरान 2329 कुन्तल गेंहू की डिलीवरी अवशेष पायी गयी है। जिसका उल्लेख निरीक्षण आख्या में भी किया गया है। प्रशासन को इस संस्था के सचिव पर तत्काल कार्यवाही करना चाहिए और अवशेष गेंहू की डिलीवरी भी तत्काल लेनी चाहिए।
बाक्स
सहकारी समिति के सचिव ने नियम विरूद्ध तरीके से बनाया क्रय केन्द्र प्रभारी
बीपैक्स थनवारा के सचिव द्वारा क्रय केन्द्र प्रभारी बनाने में भी अपनी मनमानी की गयी है। सहकारी संस्था के अमीन को क्रय केन्द्र प्रभारी बना दिया। जो नियमानुसार उचित नही है क्योंकि किसी भी सहकारी संस्था में अमीन कमीशन के आधार पर कार्य करता है और जो क्रय केन्द्र प्रभारी बनाया गया है पूर्व में भी उस पर खरीद में धांधली के आरोप लग चुके है।


