Monday, April 6, 2026

सड़क किनारे मिला दरोगा का शव

- Advertisement -

Oplus_16908288

सदर कोतवाली की बिरधा चौकी प्रभारी थे जितेंद्र सिंह

ललितपुर। सदर कोतवाली अन्तर्गत चौकी बिरधा मैं तैनात चौकी इंचार्ज का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से पुलिस महकमे मैं हड़कम मच गया। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर अन्तर्गत खड़ेरा ग्राम पंचायत के पास ललितपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बिरधा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित विभागीय आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार सुबह खड़ेरा ग्राम पंचायत में रहने वाले ग्रामीणों और यहां से गुजर रहे राहगीरों को ललितपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे युवक का शव और एक मोटरसाइकिल पड़ी दिखाई दी। लोगों ने पास जाकर देखा तो युवक के पास एक पिस्टल, पानी की बोतल और हेलमेट पड़ा था। कुछ लोगों ने उनको बिरधा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह के रूप में पहचान लिया और पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अजय और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। इन अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया और चौकी इंचार्ज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक चौकी इंचार्ज बिरधा चौकी की ओर जा रहे थे।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news