
जखौरा में सपा जिलाध्यक्ष ने की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ललितपुर। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चुनाव में जुट गए हैं।
इसी क्रम में रविवार को ब्लॉक जखौरा सेक्टर में बूथ स्तर पर समीक्षा बैठक हुई। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने बूथ वार समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करें। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़े। पीडीए अभियान को गति दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा चलाए जा रहे पीडीए संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव प्रमोद इमलिया ने किया, तो वहीं आभार ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह बसवां ने व्यक्त किया। समीक्षा बैठक में जिला महासचिव डॉ शिशुपाल, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित मोर्चा अशोक अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष तिलक सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, जिला सचिव प्रमोद यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी, हरिसिंह यादव जिज्यावन, राजकुमार यादव परोदा, चंद्रपाल यादव प्रधान मैलार, सौरभ यादव प्रधान प्रतिनिधि तिलहरी, महेंद्र यादव प्रधान प्रतिनिधि नौहर कला, बृजेंद्र यादव ब्लॉक महासचिव, हन्नु सहरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष, राघवेंद्र यादव सेक्टर प्रभारी राजघाट, चंद्रपाल यादव सेक्टर प्रभारी मड़वारी, धर्मेंद्र लोधी सेक्टर प्रभारी किसलवास, संदीप यादव पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मेलार, गब्बर यादव साकरवार, वृंदावन यादव बूथ अध्यक्ष रानीपुरा, मुलायम यादव बूथ अध्यक्ष करमुहारा, कृष्णा राजपूत ब्लॉक सचिव, महीप अहिरवार सतगता, शंकर लगौन, देवेंद्र करमुहारा, राम करमुहारा, कल्लू पाल मेलार, संजीव यादव बसवा, रामेश्वर यादव बसवा, रहीश भड़रा, रतिराम कुशवाहा लगौन आदि मौजूद रहे।


