
नगर पालिका पहुंच कर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विधायक सौंपा पत्र
ललितपुर । जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ललितपुर की एक आवश्यक बैठक श्री जगदीश मार्केट स्थित कार्यालय पर प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर के मुख्य अतिथि में तथा जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के बाद उपस्थित पदाधिकारियों तथा व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर वहां विधायक राम रतन कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को विज्ञापन सौंप कर स्वकर और जलकर की वसूली के तरीके पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई तथा उनसे मांग की है कि स्वकर और जलकर की वसूली बोर्ड प्रस्ताव के अनुसार 3 स्लैब में नोटिस बना कर की जानी चाहिए। उपस्थित विधायक तथा अधिकारियों अधिकारियों ने व्यापारियों की मांग पर सहमति जताते हुए अभी सार्वजनिक सूचना के जरिए बकाया चल रहे कर की धनराशि में से आंशिक धनराशि जमा करने की अपील की । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की जमा की गई राशि का समायोजन उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप कर लिया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल जैन बवड़ी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री अनिल जैन अंचल,नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रीतम सराफ, सेवाराम चौधरी, पवन बाबा , संयुक्त जिला महामंत्री अभय जैन एडवोकेट, युवा नगर अध्यक्ष मज्जू सोनी, विजय कटपीस, राजीव जैन चौधरी,विनय जड़ी बूटी, अशोक जैन अनोरा, पंकज बिरधा ,जय नारायण शर्मा ,मोहित सोनी, राजीव सुडेले,मनीष खेरा ,वीरेंद्र कुमार, अरविंद जैन बारोद ,संजय कुर्मी, मनीष जैन पूर्व पार्षद, स्वदेश गोयल, मनोज मदीना, राम प्रकाश साहू ,विनोद जैन वनी, पवन जैन बनोनी ,नितिन जैन, पदम चंद पल्लू जैन, पार्षद आलोक मयूर आदि अनेक व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


