Monday, April 6, 2026

भौंरट बांध परियोजना का कार्य अब सिंचाई निर्माण खण्ड़ प्रथम के हवाले

- Advertisement -

अधीक्षण अभियंता के प्रस्ताव पर मुख्य अभियंता ने परियोजना को किया स्थानांतरित 

ललितपुर। सिंचाई विभाग में सोमवार 24 फरवरी को मुख्य अभियंता ने एक बड़ा निर्णय लेते हुऐ भौंरट बांध परियोजना को सिंचाई निर्माण खण्ड़ द्वितीय से सिंचाई निर्माण खण्ड़ प्रथम में स्थानांतरित कर दिया। मुख्य अभियंता के इस निर्णय से सिंचाई विभाग के हल्कों में काफी हलचल रही। अब भौंरट बांध परियोजना के पुनरीक्षित परियोजना का कार्य प्रथम द्वारा संचालित किया जायेगा। 

भौंरट बांध परियोजना सिंचाई विभाग की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। महरौनी क्षेत्र में बांध का निर्माण होने से सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की समस्या का समाधान भी होना है। अब तक कई वर्षो से सिंचाई निर्माण खण्ड़ द्वितीय के द्वारा इस परियोजना का संचालन किया जा रहा था। बीच में बजट जारी न होने से परियोजना का काम ठप पड़ा था। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा बांध की पुनरीक्षित परियोजना की मंजूरी दी गयी थी। जिसके बाद संभावना थी की बजट मिलने पर सिंचाई निर्माण खण्ड़ द्वारा शीघ्र भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण के कार्य पूर्ण कराये जायेंगे।

परन्तु 24 फरवरी को मुख्य अभियंता परियोजना बेतवा द्वारा लिये गये एक निर्णय से सिंचाई विभाग में हलचल मच गयी। सिंचाई निर्माण मण्डल झांसी के द्वारा दिये गये प्रस्ताव के आधार पर भौंरट बांध परियोजना का स्थानांतरण सिंचाई निर्माण खण्ड़ द्वितीय से सिंचाई निर्माण खण्ड़ प्रथम में कर दिया गया है। अब इस परियोजना के कार्यो का संचालन तत्काल प्रभाव से सिंचाई निर्माण खण्ड़ प्रथम द्वारा किया जायेगा। 24 फरवरी को पत्रांक संख्या 1559/ मु0अ0प0वे0/ बी-1/ कार्य वितरण द्वारा मुख्य अभियंता परियोजना बेतवा राजेश मिश्रा द्वारा इस परियोजना का स्थांनातरण कर दिया गया है।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news