[gtranslate]

Tuesday, August 18, 2026

[gtranslate]

सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में तृतीय सावन सोमवार को श्रद्धालुओं ने बनाये 41 लाख पार्थिव शिवलिंग

- Advertisement -

ललितपुर-श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्रमहायज्ञ आयोजन में तृतीय सावन सोमवार को श्रद्धालुओं ने 41 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया।वहीं प्रातःकालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया।पूजन प्रधान यजमान हरीशंकर साहू सहित अन्य यजमानों द्धारा किया गयाअपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्धाभिषेक किया गया।श्रीरामकथा महोत्सव में पोथी पूजन मुख्य यजमान डाॅ अनूप श्रीवास्तव,डाॅ रानी श्रीवास्तव द्धारा किया गया।कथाव्यास चन्द्रभूषण पाठक के मुखारविन्द से दिव्य कथा सुनायी जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव भिवोर हो गये।कथा में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।तत्पश्चात महामंडलेश्वर चडीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहाकि शिव नाम और गुणों की महिमा अनंत, अपार है। सरल शब्दों में समझें तो शिव ऐसे अव्यक्त, अनंत स्वरूप देवता हैं, शिव के गुण व शक्तियों की गिनती साधारण इंसान के लिए संभव नहीं।शास्त्रों में लिखी एक बात शिव के गुणातीत स्वरूप को उजागर भी करती है। जिसके मुताबिक अगर पर्वत जितना काजल लेकर उसे समुद्र जैसी दवात में भरकर कल्पवृक्ष रूपी कलम से पृथ्वी रूपी कागज पर स्वयं ज्ञान की देवी सरस्वती शिव के गुणों को लिखना शुरू करें तो शिव के गुण व शक्तियों का वर्णन खत्म नहीं होगा।भगवान शिव के ऐसे ही गुण व शक्तियों से जुड़ा है एक नाम, जिसे खासतौर पर सावन में हर शिव भक्त की कंठ में बसता है। यह नाम है – हर। खासतौर पर हर-हर महादेव का जयकारा हर शिव भक्त बोलता है।‘हर’ शब्द के पीछे हरण करने का भाव है। शास्त्रों के मुताबिक शिव और शिव नाम भी सभी पापों को हर लेता है। मन, बुद्धि, विचार, कर्म, वाणी के सारे दोष शिव के ‘हर’ नाम से नष्ट हो जाते हैं। दूसरे अर्थों में यह पवित्र शब्द पाप, दोष और दुर्गुणों पर विजय दिलाने वाला है।‘हर’ नाम की महिमा यहां तक बताई गई है कि अगर ‘हर’ का किसी शब्द में छुपे या स्वर के रूप में भी उच्चारण हो तो सारे पापों का अंत हो जाता है।विशेष तौर जीवन के अंतिम समय में ‘हर’ शब्द किसी भी रूप में बोले तो बड़ा से बड़ा पाप भी धुल जाता है। शिव नाम की इस दिव्य शक्ति ही शिव अन्य देवों से सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं और वह महादेव भी पुकारे जाते हैं। शिवभक्तों द्वारा भी पापनाश और शिव की प्रसन्नता के लिये ही हर-हर महादेव का जयकारा लगाया जाता।इस दौरान कई लोग उपस्थित रहें

@paininazar

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news