[gtranslate]

Monday, August 17, 2026

[gtranslate]

रविवार को श्रद्धालुओं ने बनाये 40लाख पार्थिव शिवलिंग ।।

- Advertisement -

ललितपुर-श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्रमहायज्ञ आयोजन में रविवार को श्रद्धालुओं ने 40 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया।वहीं प्रातःकालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया।पूजन प्रधान यजमान हरीशंकर साहू ने किया।

अपराह्न में श्रीरामचरित मानस का पूजन व आरती मुख्य यजमान डाॅ अनूप श्रीवास्तव,डाॅ रानी श्रीवास्तव,गिरीश खरे,सीमा खरे द्धारा की गई।तत्पश्चात श्रद्धालुओं को भगवान की कथा सुनाते हुए कथाव्यास चन्द्रभूषण पाठक ने कहाकि आनंद” आध्यात्म की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो व्यक्ति इसे प्राप्त कर लेता है, उसकी अवस्था आध्यात्मिक दृष्टि से काफी उच्च मानी जाती है। यों तो बहिरंग की प्रफुल्लता सर्वसामान्य में भी देखी जाती है, परन्तु वह भौतिकता से जुड़ी होने के कारण अस्थिर होती और घटती-बढ़ती रहती है। लेकिन “आनंद” आत्मिक होने के कारण चिरस्थायी होता और समस्वर बना रहता है। आमतौर पर आनंद ओर उत्फुल्लता को एक माना जाता है, किंतु दोनों में जमीन-आसमान जितना अंतर है। जो भेद सूर्य और चंद्रमा के प्रकाश के मध्य है, लगभग वैसा ही अन्तर इन दोनों के बीच माना जाना चाहिए। बाह्य वस्तुओं में हमें जहाँ-जहाँ, जब-जब सुख की अनुभूति होती है, वह वस्तुतः हमारे अंतस् के आनंद का ही प्रकाश है, क्योंकि बाहरी उपादानों में सुख कभी होता नहीं। जो होता है, वह मात्र दुःख है। यदि भौतिक पदार्थ आनंद के स्रोत रहे होते, तो जिस चीज से एक को प्रसन्नता मिलती है, दूसरे के लिए भी वह उत्फुल्लतादायक ही होनी चाहिए थी, पर दैनिक जीवन में जो अनुभव होते हैं, वह इसके ठीक विपरीत है। देखा जाता है कि जो सामग्री हमारे जीवन में सुख और शाँति लाती है, दूसरे के लिए वही महान दुःख का कारण बन जाती है। जड़ पदार्थ यदि सचमुच ही प्रसन्नता के उद्गम होते, तो किसी के लिए भी वे विपन्नता के निमित्त नहीं बनते। यदि बनते हैं, तो निश्चय ही समझने में कोई भूल हुई है। इस भूल को समझकर और सुधारकर ही हम उस चिरंतन आनंद को प्राप्त कर सकते हैं।भगवान भोलेनाथ का महारूद्राभिषेक आचार्य पवन शास्त्री सहित अन्य वैदिक ब्राह्माणों द्धारा कराया गया।इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले,विजय जैन कल्लू,अनूप मोदी,राहुल शुक्ला,ब्रजमोहन संज्ञा,अश्विनी पुरोहित,संदीप तिवारी,शत्रुधन यादव,दिनेश पाठक,मनीष दुबे,रामकृपाल गुप्ता,संतोष साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,बाबा हीरानंद गिरी,प्रदीप शर्मा,आदि उपस्थित रहें

श्रीरामचरितमानस की आरती करते प्रधान यजमान डाॅ अनूप श्रीवास्तव व डाॅ रानी श्रीवास्तव।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news