Thursday, May 7, 2026

पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

- Advertisement -


फैक्ट्री से नकली शराब बनाने के भारी मात्रा में उपकरण सहित नगदी बरामद
पुलिस ने पांच अंतर्राज्यीय आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में
एसओजी, कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता

ललितपुर। जिले में स्वाट टीम , थाना कोतवाली पुलिस सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब बनाने बाली स्प्रिट, खाली बोतलें और फर्जी क्यूआर कोड बरामद किए गए हैं. पुलिस टीमों ने गंगापुरम कॉलोनी स्थित एक संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री मिली। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, निर्माण उपकरण और वाहन समेत लाखों रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस पांच अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

छापेमारी में यह सामान हुआ बरामद

छापेमारी के दौरान शराब बनाने के उपकरण, हजारों की संख्या में नकली ढक्कन, लेबल, क्यूआर कोड, खाली बोतलें, ड्रम, आरओ मशीन और सीलिंग मशीन जब्त की गईं। मौके से बरामद किए गये सामान में एक ऑडी, एक क्रेटा और एक स्विफ्ट कार के साथ एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन शामिल हैं। कुल बरामद सामान की कीमत लगभग 54 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके इसके अलावा , आरोपियों के पास से 5.50 लाख रुपये नकद मिले हैं, जबकि उनके बैंक खातों में जमा 8.29 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।

अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी में यह गिरोह के यह सदस्य आए पुलिस गिरफ्त में
अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान आरोपियों में सरगना रवि लखैरा पुत्र सुरेश लखैरा, निवासी गंगापुरम कॉलोनी स्थायी पता ग्राम महेवा, थाना ओरछा रोड, जिला छतरपुर, म.प्र., चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की पुत्र करन सिंह निवासी अंडेला थाना मालथौन जिला सागर, म.प्र), मनीष विश्वकर्मा पुत्र कम्मोद विश्वकर्मा, निवासी ग्राम पढवा थाना महरौनी जनपद ललितपुर, अंकित विश्वकर्मा पुत्र मनीष विश्वकर्मा निवासी जमुनापुरम स्थायी पता ग्राम पढवा थाना महरौनी जनपद ललितपुर व पुष्पेन्द्र ठाकुर पुत्र सूरज भा निवासी करदन मजरा नया खेड़ा कोतवाली ललितपुर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने यह खोले राज

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। वे हरियाणा से स्प्रिट मंगाकर मध्य प्रदेश मार्का की नकली शराब तैयार करते थे। इस नकली शराब को सागर, निवाड़ी, छतरपुर सहित विभिन्न जिलों में सरकारी ठेकों और ढाबों पर बेचा जाता था। अधिक मुनाफा कमाने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे और काम के लिए बाहरी राज्यों से मजदूर बुलाते थे।

अवैध शराब फैक्ट्री का भड़ाफोड करने वाली टीम को मिला इनाम
पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरोह का नेटवर्क कई राजारीज्यों में फैला हुआ है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध शराब के निर्माण व तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news