Wednesday, April 1, 2026

बचपन प्ले स्कूल में “हैपी हैट्स सेलिब्रेशन” एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

- Advertisement -


ललितपुर। बचपन प्ले स्कूल, ललितपुर के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “हैपी हैट्स सेलिब्रेशन” एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, सोनाली जैन (अध्यक्ष, नगर पालिका), पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, एडिशनल जज नवनीत भारती एवं प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज ललितपुर मयंक शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में श्री कृष्ण शर्मा (वाइस प्रेसिडेंट, एस.के. एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड), महेंद्र मयूर, सुशील कुमार सिन्हा तथा डॉ. सौरभ देवलिया शामिल रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राम रतन कुशवाहा ने बच्चों को जीवन में नए आयाम स्थापित करने एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का निष्कलंक प्रेम, सम्मान और आत्मीयता हृदय को स्पर्श करने वाली होती है और यही भावनाएं समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, एस.के. एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट श्री कृष्ण शर्मा ने विद्यालय की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक संस्था के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे करने में अनेक चुनौतियों और पड़ावों से गुजरना पड़ता है, जो सामूहिक सहयोग से ही संभव होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं बच्चों की प्रगति को स्क्रैपबुक एवं पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
विद्यालय की प्राचार्या श्वेता जैन एवं निदेशक स्वप्निल बरया ने पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन प्ले स्कूल सदैव बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सभी प्रस्तुतियां विद्यालय में उनके द्वारा सीखे गए ज्ञान एवं गतिविधियों पर आधारित थीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। पूरे आयोजन का वातावरण उल्लास, ऊर्जा और गर्व से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर राकेश बरया, विजय कुमार जैन, एडवोकेट सुनील समैया, कैलाश अग्रवाल, बलजीत सलूजा, विनय सिन्हा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा गुर्जर एवं पूर्वा जैन ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शर्मा, राखी गुप्ता, शिल्पी सिन्हा, मोना सलूजा, अंकिता पुरोहित, सृष्टि जैन, महक जैन एवं समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news