
21 निर्माण कार्यो पर बचत की धनराशि को शासन का समर्पित न कर फर्जी भुगतान की हो रही है तैयारी
21 निर्माण कार्यो पर 25-30 प्रतिशत कम दरों पर प्राप्त हुई थी निविदाएं
सहायक अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक है इस भ्रष्टाचार में शामिल
ललितपुर। प्रांतीय खण्ड़ लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता के भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आ रहा है। जानकारी मिली है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 21 निर्माण कार्यो की निविदाएं प्रकाशित की गयी थी। 21 निर्माण कार्यो की समस्त निविदाएं 25 से 30 प्रतिशत कम दरों पर आयीं थी। उक्त निविदाओं पर जो बचत का रूपये था उसे नियमानुसार शासन को समर्पित कर देना चाहिए था। परन्तु प्रांतीय खण्ड़ लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिशाषी अभियंता ने समस्त 21 निर्माण कार्यो पर बचत का रूपये वापिस भेजने की जगह, ठेकेदारों के साथ मिलकर फर्जी कार्यो पर व्यय करने की तैयारी कर ली है। हो सकता है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर मार्च 2026 में इनका भुगतान भी हो जाये।
प्रांतीय खण्ड़ लोक निर्माण विभाग में विभिन्न ग्रामों की 21 सड़कों की सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण के कार्य की निविदा का प्रकाशन किया गया था। जिसमें मुड़िया संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य (अनुमानित लागत 9.08 लाख रूपये), मिदरवाहा का मजरा लक्ष्मणपुर संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण (14.21 लाख रूपये), कुजानघाट से बारचौन संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (3.91 लाख रूपये), बार से हसार कैलगुंवा बायां भावनी संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (29.59 लाख रूपये), बस्तगुवां-देवरान-गदयाना संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (32.36 लाख रूपये), बस्तगुंवा-देवरान से बस्त्रावन संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (14.21 लाख रूपये), सेमराडांग का मजरा दीवान जू-बारो संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (10.26 लाख रूपये), सेमराडांग का मजरा टपरन संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (2.92 लाख रूपये), दशरारा से बछरावनी संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (17.36 लाख रूपये), बुरागांव मार्ग के किमी0 1 से टोरिया संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (15.79 लाख रूपये), बार मोतीखेरा संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (7.89 लाख रूपये), बार से टूडासर संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (23.68 लाख रूपये), बिल्ला संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (13.42 लाख रूपये), पाह उदया बाया उमरी संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (26.05 लाख रूपये), खाकरौन संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (12.78 लाख रूपये), बरतला संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (15.55 लाख रूपये), मौगान संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (7.89 लाख रूपये), डगराना संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (5.53 लाख रूपये), कैलगुंवा महरौनी मार्ग से वीर संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (10.10 लाख रूपये), ललितपुर-महरौनी-सुकाड़ी रोड़ से बारयो संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (5.53 लाख रूपये), ललितपुर-टीकमगढ़ से चकौरा संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य (30.78 लाख रूपये) आदि कार्य शामिल है।
उक्त सभी कार्यो की निविदाएं 25-30 प्रतिशत कम दरों पर प्राप्त हुई थी। करोड़ो की निविदाओं पर लाखों रूपये की धनराशि जो बचत के रूप में थी उसे शासन को समर्पित किया जाना चाहिए था। परन्तु प्रांतीय खण्ड़ लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिशाषी अभियंता विजय चन्द्र द्वारा सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं के साथ मिलकर इस भ्रष्टाचार की पटकथा लिखी जा रही है। बचत की धनराशि से ठेकेदारों के साथ मिलकर फर्जी कार्य कराये जा रहे है। ताकि 31 मार्च से पहले भुगतान निकाला जा सके। इस भ्रष्टाचार में सभी अवर अभियंता भी शामिल है जिन्होने अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर फर्जी कार्य की एमबी तैयार करना शुरू कर दिया है और भुगतान के लिये बिल प्रस्तुत किये जा रहे है। उच्चाधिकारियों को इस प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और जो बचत की धनराशि है उसे शासन को समर्पित करनके लिये आवश्यक दिशा निर्देश जारी होना चाहिए। ताकि अधिशाषी अभियंता यह भ्रष्टाचार न कर सके।


