Friday, February 20, 2026

लापरवाही बरतने पर जाखलौन थानाध्यक्ष पर गिरी कार्यवाही की गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर

- Advertisement -

ललितपुर। थाना जाखलौन की कमान संभाल रहे थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। एसपी ने जाखलौन थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

जनपद में कानून व्यवस्था व थानों में फरियाद लेकर आने वाले पीड़ितों को लेकर पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक काफी गंभीर है। लापरवाही बरतने वालों पर एसपी सख़्त रुख भी अपनाते है। पहले भी लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर ऐसी कार्यवाही हो चुकी है।
थाना जाखलौन थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को IGRS/जनशिकायती प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध व सही तरीके से निस्तारण न करने व कार्यों में शिथिलता बरतने को लेकर शुक्रवार पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है ।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news