Friday, February 20, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

- Advertisement -


नामांकन के अंतिम दिन भाजपा, सपा सहित निर्दलीय पहुंचे नामांकन करने
मंगलवार को होगी नामांकन पत्र की जांच, 3 अक्टूबर तक होगी वापिसी

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के उप चुनाव में नामांकन तिथि के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने भारी-भरकम जुलूस के साथ अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर के समक्ष दाखिल किया। नामांकन के दौरान दोनो पाटियों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। नगर पालिका परिषद के उप चुनाव में अब तक 7 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके है। जिसमें अनुपमा, अरूणा, नाजरीन, मीना राजा व सूबी जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहीं समाजवादी पार्टी से नीलम चौबे व भारतीय जनता पार्टी से सोनाली जैन ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
बाक्स
नामांकन में सपा प्रत्याशी ने दिखाई अपनी ताकत
समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के नामांकन के श्री रघुनाथ जी मंदिर से अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नवीन तहसील पहुंची। जिसमें समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सैंकड़ो की संख्या में मौजूद रहे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष नेपाल यादव, राजेश यादव, महेन्द्र यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. दयाराम रजक, शशिकांत दीक्षित राममूर्ति तिवारी, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, नवनीत किलेदार आदि उपस्थित रहे।
बाक्स
प्रभारी मंत्री व सांसद की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने किया नामाकंन दाखिल
भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका परिषद उपचुनाव के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनाली जैन चुनाव कार्यालय से प्रभारी मंत्री दानिश अंसारी, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाध्यक्ष हरीशचद्र रावत, अनिल यादव के साथ नवीन तहसील नामाकंन पत्र दाखिल करने पहुंची। प्रत्याशी के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, प्रदीप चौबे, जगदीश लोधी, मुन्नालाल जैन, विवेक जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा आदि उपस्थित रहे।
बाक्स
पुलिस व्यवस्था रही दुरुस्त, प्रशासन भी रहा मुस्तैद
नगर पालिका परिषद के उप चुनाव को रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि। जिसमें सत्ताधारी पार्टी सहित विपक्ष समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करना था। जिसको पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन पर शहर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रही। एएसपी कालू सिंह व सीओ सिटी के निकट पर्यवेक्षण में नामाकंन पत्र के पूर्व निकाले गये जुलूस को लेकर सुरक्षा कड़ी रखी गयी। वहीं यातायात व्यवस्था को प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने सुगम बनाये रखा। इसके अलावा तहसील जाने वाले मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था सामान्य रखी गयी।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news