शिवम राठौर के जेल जाने पर पिता ने दे दी थी जान
लक्ष्मीनारायण की मौत के बाद शहर में हुआ था भारी विरोध प्रर्दशन
विरोध प्रर्दशन के बैकफुट पर आये प्रशासन ने शिवम के ऊपर से हटाई कई धाराएं
ललितपुर। बजाज फाइनेंस कंपनी में करोड़ो रूपये के धोखाधड़ी के प्रकरण में जेल गये शिवम राठौर को आखिरकार शुक्रवार को मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट के न्यायालय से जमानत मिल गयी। पुलिस द्वारा इस मामले में शिवम राठौर पर कई धाराएं कम कर दी थी। जिसके बाद आज पुनः रिमांड पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सीजेएम ने रिहाई का परवाना जारी कर दिया।
बजाज फाइनेंस कंपनी में करोड़ो रूपये के धोखाधड़ी के मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही फर्जी मोहर बनाने के मामले में एक युवक शिवम राठौर को भी जेल भेजा गया था। शिवम राठौर की गिरफ्तारी कई गंभीर धाराओं में हुई थी। जबकि शिवम के पिता का कहना था कि उसके पुत्र को फर्जी फसाया जा रहा है। परन्तु शिवम के पिता लक्ष्मीनारायण राठौर को कहीं से न्याय नही मिला था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने टीकमगढ़ स्थित एक होटल में आत्मदाह कर लिया था। जिस कारण आम जनमानस में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर गुस्सा फूट गया था। परिजनों के साथ कई दल के नेताओं व कार्यकर्ता द्वारा रविवार को ईलाइट चौराहे पर जाम लगाते हुए प्रर्दशन किया था। इस प्रकरण गूंज राष्ट्रीय स्तर पर गयी थी।
मामला गंभीर होता देख पुलिस अधीक्षक द्वारा निष्पक्ष विवेचना का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद विवेचना के दौरान आरोपी शिवम राठौर से कई गंभीर धाराएं हटा दी गयी और विवेचना के प्रपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किये थे। जिसके बाद शिवम राठौर के रिमांड पर शुक्रवार को फिर से सुनवाई हुई। दलीलों को सुनने के बाद शिवम राठौर की जमानत का परवाना कोर्ट द्वारा जारी कर दिया गया। शुक्रवार शाम तक शिवम राठौर की जेल से रिहाई की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है।
- Advertisement -

आप की राय
Related news

