Saturday, July 18, 2026

संजीव बाजपेई बनाए गए ललितपुर एसपी

- Advertisement -


ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसमें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट समेत कई जिलों में नई तैनातियां दी गई हैं.
शासन ने ललितपुर पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक को एसपी ललितपुर के पद से हटा कर पुलिस उपायुक्त , पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर नवीन तैनाती दी है।
वही ललितपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार बाजपेई को 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा के सेनानायक पद से हटाकर ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस संजीव बाजपाई एटा से पहले बिजनौर में एएसपी सिटी के पद पर तैनात थे।

आप की राय

क्या INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को टक्कर दे पाएगा?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Related news